STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

राष्ट्रिय युवा दिवस

राष्ट्रिय युवा दिवस

1 min
346

परमहंस का हंस 

राम कृष्ण का अंश

माँ काली का वरदान

नरेन विवेकानंद।।


सन्यासी युवा 

उत्साह तेज सत्य 

सनातन प्रखर निखर 

पुंज प्रकाश तेज।।


बैरागी काया

 मोह व्याधि से मुक्त 

निर्मल काया

सन्यास धर्म कि

महिमा गरिमा।।


जन्म जीवन के 

मौलीक मूल्यों का 

व्यख्याता गुरु शिष्य 

परम्परा युग जागृति 

जागरण युवा ओजस्वी।।


राष्ट्र धर्म कि 

मौलिकता मानवता कि 

व्यख्या जन्म जीवन 

सद्कर्म युवा प्रेरणा 

पराक्रम ज्ञान विज्ञान

अभिमान।।


बुद्धि विवेक का 

नरेन आनंद ज्ञान 

मर्मज्ञ

सन्यासी चोला 

निर्मल काया 

चमत्कार चर्मोत्कर्ष।।


युवा उल्लास 

युग छाया 

पश्चिम बंगाल की 

पावन भूमि 

दक्षिण काली 

आराध्य परम हंस का

 हंस स्वछंद।।


आवनी अम्बर का 

सम्मोहन सौम्यता कि 

भव्यता सिंह शौर्य का नाद 

युवा चेतना का चैतन्य

नरेन विवेका शंखनाद।।


राष्ट्र भक्ति 

जन सेवा 

समय काल का 

परिभाषाक 

दिशा दृष्टि 

युग युवा उमंग 

अभिमान 

स्वामी विवेका नन्द

प्रणाम।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational