STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

सूर्य का मकर राशि मे आना

सूर्य का मकर राशि मे आना

1 min
352


शुभ है सूर्य का मकर राशि मे आना ,

ठिठुथरते ठंठ से दुनियां को राहत मिल जाना।।

शुभ है सूर्य का मकर राशि में आना।।

दौड़ पड़ती है सर्द से सिकुड़ी जिंदगी आशाओं के दौर का आना।

शुभ है सूर्य का मकर राशि में आना।।

माँ वीणा पाणी वीणा कि झंकार गूंजती है बताती मधुमाश का आना

शुभ है मकर राशि में सूर्य का आना।।

मकर संक्राति नए गन्ने गुड़ कि मिठास मानवता प्रेम रस का वर्षाना

शुभ है सूर्य का मकर राशि में आना।।

गंगा का निर्मल जल अवनि पे बहती है निर्झर बहना नए जीवन कि आहट का मुस्कुराना

शुभ है सूर्य का मकर राशि में आना।

तिल गुड़ लाईया नए चावल कि खिचड़ी माता अन्नपूर्णा का आशिर्बाद दुनियां को दे जाना

शुभ है मकर राशि में सूर्य का आना।।

वर्ष का प्रथम खरमास संवत्सर का शुभ मुहूर्तों का बतलाना

शुभ है सूर्य का मकर राशि में आना।।

गुरुओं कि लोहड़ी है माँ कामख्या का विहु 

रामेश्वरम का पोंगल दुनियां में खुशियों का 

भारत के सत्य सनातनको है जाना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational