STORYMIRROR

RAJNI SHARMA

Action Classics Inspirational

4  

RAJNI SHARMA

Action Classics Inspirational

कारगिल विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस

1 min
388

याद करें उन वीरों को,

सबकुछ वार दिया,

भारत माँ की रक्षा करके,

तिरंगे का मान किया,


विजय दिवस हम मनाएं,

शीश नवाकर उन्हें हर्षाएं,

दुश्मन को पछाड़ दिया,

तिरंगे का मान किया।


मन कर्म से एक हो जाएं,

सपूतों पर बलिहारी जाएं,

ऐसा मिलकर प्रण किया,

तिरंगे का मान किया।


नवयुवक आ जाओ,

निज कर्त्तव्य निभाकर,

सच्चे सपूत कहलाओ,

ऐसा मन संकल्प किया,

तिरंगे का मान किया।

न झुकने देंगे ,मान तेरा ए माँ,

देश की खातिर ,मिट जाएंगे,

बल विद्या का विकास कर,

तिरंगे का मान किया।


कारगिल के वीरों को,

श्रद्धांजलि हमारी है,

एक आंँख न उठने देंगे,

विजय पताका हम फहराकर,

विश्व विजयी कहलाएंगे,


इंच भी न जाने पाए,

मर मिटने की तैयारी है,

राष्ट्र को न झुकने देंगे,

जन-जन की हुंकारी है।

विजय दिवस मनाकर,

तिरंगे का मान किया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action