STORYMIRROR

Sujata Kale

Inspirational

4  

Sujata Kale

Inspirational

कालरात्रि पर विजय

कालरात्रि पर विजय

1 min
370

कालरात्रि पर विजय पाना,

बड़ा कठिन होता है।

पर अमावस हो या हो पूनम,

जीना सिखलाता है...


अंबर से एक तारा टूटे,

उसे क्या फर्क पड़ता है

जिनका एक मात्र सहारा छूटे,

उन्हें जीना तो पड़ता है...


लंकादहन हो मर्कट का

या कुरूक्षेत्र का चक्रव्यूह हो

शत्रु पर पाने को विजय

भेदन तो करना पड़ता है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational