STORYMIRROR

Prafulla Kumar Tripathi

Inspirational

3  

Prafulla Kumar Tripathi

Inspirational

जय हो !

जय हो !

1 min
328

घर घर सबके सुख संपदा हो,

भारत माता तेरी जय हो !


एक धरा और एक विश्व हो,

मानवता का सुख विकसित हो।

भारत से ही शंखनाद हो,

धर्म ध्वजा का तुमुल नाद हो।।


आफत- विपद समूल नाश हो,

भारत माता तेरी जय हो !


संस्कारों का फिर प्रसार हो,

घृणा भाव का परिष्कार हो।

रामराज्य का आवाहन हो,

दुःख बंधन से व्यक्ति मुक्त हो।


विश्व गुरू से तुम पूजित हो,

भारत माता तेरी जय हो ! !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational