STORYMIRROR

Indu Kothari

Children

4  

Indu Kothari

Children

जुगनू

जुगनू

1 min
107

टिम टिम करता आया जुगनू

बच्चों के मन , भाया जुगनू

दौड़ पड़े  सब, उसके पीछे

सोचा मुट्ठी में हम उसको भिंचे


पर हाथ न आये उनके  जुगनू 

सबको चकमा देकर भागा जुगनू

खुश हो कभी उछलते कभी कूदते 

कभी डरकर उससे,  आंख मूंदते


 मन में सुंदर ख्वाब सजाए 

 खुश हो ताली सभी बजाएं 

अब पकड़ा तब पकड़ा जुगनू 

पर तेज हिलाकर भागा जुगनू


टिमटिम करता आया जुगनू 

 बच्चों के मन भाया जुगनू 

सबको नाच नचाता जुगनू

काश पकड़ में आता जुगनू 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children