STORYMIRROR

Ashish mishra

Romance

2  

Ashish mishra

Romance

जन्मदिन मुबारक मेरी जान तुझ को

जन्मदिन मुबारक मेरी जान तुझ को

1 min
421

दुआ दे रहे ये जमीं आसमान तुझ को

मेरी उम्र भी दे दे वो भगवान तुझ को


अज़ल इतना गहरा हुआ था दरमियाँ,

मेरे यार कहते थे भाभी जान तुझ को


जाने किस गुरूर में, रिश्ते थे तोड़ दिए,

जाने किस बात का था गुमान तुझ को


वो पायल, वो झूमकी क़ासिद ले गया है,

जल्द मिल जाएगा सारा सामान तुझ को


अपना होता तो कुछ शिकायतें भी करता,

छोड़ो अब क्या कहूँ ऐ ग़ैर इंसान तुझ को


वैसे तो हो बला की खूबसूरत मगर,

ख़ुदा नवाजे वफ़ा और ईमान तुझ को


इस बार केक अपने दीवाने को खिला देना,

ये जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान तुझ को


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance