STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Inspirational

4  

Minal Aggarwal

Inspirational

जंक फूड पर आपका स्वास्थ्य

जंक फूड पर आपका स्वास्थ्य

2 mins
371

पिज्जा, बर्गर,

फिंगर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे 

जंक फूड 

खाने में स्वादिष्ट तो 

लगते हैं पर 

अंततः यह किसी भी 

मानव शरीर को नुकसान ही 

पहुंचाते हैं 

आज के युग में 

लोगों की दिनचर्या और जीवन शैली बदली है तो 

साथ में ही खान पान के तरीके भी 

समय का अभाव पर 

पैसे का विशाल भंडार है 

मशीन की तरह आदमी 

भाग रहा 

समय की कमी के कारण 

घर पर न खाना बना पा रहा और 

न ही ठीक से उसे खा पा रहा 

चलते फिरते जहां से जो मिला 

उठा लिया और खा लिया 

ठीक से चबाया भी नहीं 

बस निगल लिया 

आधुनिकता की दौड़ में 

हर कोई होना चाहता है 

शामिल 

भौतिकतावाद के दौर में 

अपनी हैसियत, ओहदे और 

पैसे के प्रदर्शन का यह भी एक 

तरीका है 

बंदर की तरह सब एक दूसरे की 

नकल भी करते हैं जैसे 

अगर मेरा एक जानकार 

एक चमचमाती कार से 

अपने परिवार के साथ 

किसी महंगे रेस्टोरेंट में 

खाना खा सकता है तो 

मैं क्यों नहीं 

वह हर मौके पर पार्टी 

अरेंज कर सकता है तो 

मैं क्यों नहीं 

खा पीकर सब हंसते हुए ही 

दिखते हैं 

कहां से हैं बीमार 

कौन कहता है कि 

जंक फूड खाने से स्वास्थ्य पर 

पड़ता बुरा असर और 

आखिरकार शरीर पर पड़ते 

इसके दुष्प्रभाव और यह 

करता आपको बीमार 

विदेशों में भी तो यही चलन है 

तो हमारा देश पीछे क्यों रहे 

एक सोच यह भी है कि 

एक बर्गर में आखिर 

बुराई क्या है 

इसे बनाने में इस्तेमाल जो होती 

चीजें वह हैं एक ब्रेड, 

एक आलू की टिक्की,

थोड़ा सा कटा हुआ सलाद,

सॉस आदि 

सब सामग्री ठीक तो है 

इससे कैसे कोई नुकसान हो 

सकता है 

बात समझने की यह है कि 

मन को इतना मारे भी नहीं 

कभी कभार खा लें

एक बात और कि 

हमेशा सफाई से बना और

किसी साफ सुथरी जगह पर 

ही

जंक फूड को पर 

एक लंबे समय तक कभी न

खायें

न डालें ऐसी कोई आदत 

जो आपको बीमार कर दे 

आपका स्वास्थ्य बिगाड़ दे और 

पहुंचा दे आपको किसी अस्पताल के 

वार्ड में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational