STORYMIRROR

Yashvi bali

Classics Inspirational

4  

Yashvi bali

Classics Inspirational

ज़िंदगी जीने के लिए

ज़िंदगी जीने के लिए

1 min
264

मुझे सब है पता

कुछ पल की ज़िंदगी है

हर पल आता है समझाने यहाँ 

मौक़ा भी मिलता है 

और उसे जान ले तो

आगे बढ़ने का

तोहफ़ा भी मिलता है यशवी


ये तो बस एक सफ़र है सुहाना 

खुशनसीब वो हो जाते हैं यहाँ 

जिनको आ गया निभाना 


आ के इस धरा पे

जिस ने भी ये पहचान रखी 

मेहमान हूँ यहाँ . उस का 

इस बात की .आन रखी 


जाना तो वापिस उसी के पास था 

जी गया हर पल को मस्ती में 

बस उस की दी हस्ती

को ना मिटा कर 

उस शिल्पकार की . शान रखी 


हर जगह पे 

उस के होने की निशानी को 

जग ज़ाहिर कर गया 

बस वो ही अपना सफ़र सुहाना कर गया 

हर पल को @यशवी

अपने नाम कर गया  

जी गया, कभी ना मर के गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics