STORYMIRROR

Yashvi bali

Action Classics Inspirational

4.3  

Yashvi bali

Action Classics Inspirational

ज़िंदगी जी लेना …

ज़िंदगी जी लेना …

1 min
17

ज़िंदगी जी मैंने 
जीने के राज़ थे मेरे साथ 
समझने की ज़रूरत ना थी 
चलते रहना ही जाना था 
रुक जाने वाली कोई रात ना थी 
 ज़िंदगी जी मैंने 
समझने की ज़रूरत ना थी 
कुछ रास्ते बड़े सुहावने थे 
छोटे छोटे टेडे मेड़े  थे 
वो डगर बड़ी सुहानी थी 
साथ में मेरे अपने 
माँ पापा की रवानी थी 
ज़िन्दगी बहुत मस्त थी  
ना कोई फ़िक्र ना परेशानी थी 
हर रास्ता नई मंज़िल पे गया 
मैंने भी हर राह पहचानी थी 
ज़िन्दगी जी मैंने 
समझने की जरूरत ना थी 
मुस्कुरा के सब झेला मैंने 
खुशियों के साथी सभी थे 
आंसुओ को कोई पोंछे 
ऐसी कोई सांझेदारी ना थी 
हंसते हंसते कट गए रास्ते 
ज़िन्दगी  की  यही कहानी थी 
ना सीखी किसी से 
ना सीखना किसी से 
ज़िन्दगी जी लेना अपने लिए 
ना रुकना ना ठहरना कहीं 
ये पड़ाव नहीं ….रास्ते हैं 
चलते  चले जाना  
ज़िन्दगी जी @यशवी मैंने 
तुम भी जीना यूहीं 
ज़रूरत नहीं समझने की ….
#@यशवी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action