जीवन - यात्रा
जीवन - यात्रा
तमाम उतार- चढ़ावों को पार करते हुए ,
हर मुश्किल से लड़ते हुए
हर उलझनों को सुलझाते हुए,
तय होती ही जाती है अथक जीवन यात्रा!
मार्ग में कई अड़चने, कई व्यवधान
कई मुश्किलें आती हैं!
लेकिन फिर भी उन सबका साहसपूर्ण तरीके से सामना करते हुए,
बढ़ते जाते हैं अपने कर्तव्यपथ पर चिरन्तन!
जीवन की इस यात्रा में चलते हुए,
वह जीवन यात्री!
अंत तक जो कुछ हो जाता है जीवन का यह यात्री!
वो यात्रा की शुरुआत करने से पहले की तुलना में कहीं अधिक अलग हो जाता है!
मंज़िल प्राप्ति से मिली उपलब्धि से कहीं अधिक,
यात्रा में मिली सीख ही उसकी उसकी सबसे बड़ी उपलब्धियां होती है।
जीवन का यह यात्री सच में जीवन यात्रा से सुखद अनुभव प्राप्त करता है!
मार्ग में मिली सबक ही मंज़िल से कहीं अधिक सुखदायी होती है ।
