STORYMIRROR

Chinmaya Kumar Nayak

Romance

4  

Chinmaya Kumar Nayak

Romance

जीवन कि तरह

जीवन कि तरह

1 min
325

कभी हमें अपनाओ तो जीवन कि तरह

साथ अन्त तक दो तो जीवन कि तरह

हम भी स्वीकार लेंगे तुम्हें 

जीवन कि तरह

कभी हाथ छोड़ना है तो छोड़ दो

मगर जीवन की तरह...


चलेंगे साथ मिलके शाम ढलने तक

करेंगे बात मिलके रात ढलने तक

नाचेंगे खूब जमके पाओं थकने तक

जीएंगे दिल भरके राह मुड़ने तक

कभी खिलना है तो खिल जाओ

मगर जीवन की तरह,

कभी रूठना है तो रूठ जाओ

मगर जीवन की तरह....


लिखेंगे गीत अपनी पन्ना भरने तक

गाएंगे सुर भरके गला बैठने तक

देखेंगे ख्वाब बहुत नींद टूटने तक

करेंगे प्यार मिलके दिल भरने तक

कभी आजमाना हो तो आजमा लो

मगर जीवन की तरह

कभी उड़ना हो तो उड़ जाओ

मगर जीवन की तरह....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance