जीवन के बाद
जीवन के बाद
यूं रहेगा जीवन के बाद का जीवन
कांधे की सवारी होगी,
कुछ मेहमानदारी होगी।
आपका बाल न बांका चाहनेवाले
आग लगाकर रख्सत करेंगे
आपके नाम का भोज होगा
शामिल आप न होंगे।
जिस पर आप मर मिटते थे
वो आपके नाम से भी डरेंगे।
