STORYMIRROR

Manju Rai

Inspirational

4  

Manju Rai

Inspirational

जीवन एक उपहार

जीवन एक उपहार

1 min
523

ज़िन्दगी को जिए जा,

आंसुओं को पीये जा।


अमृत तो सब पीते हैं,

जो साथ मिले हलाहल,

तू वो भी पीये जा,

ज़िन्दगी को जिए जा,

आंसुओं को पीये जा।


लकीरों पर मत कर भरोसा,

तकदीर तो उनकी भी होती है,

ज़िनके हाथ नहीं होते,

अपनी तकदीर खुद लिखे जा,

ज़िन्दगी को जिए जा,

आंसुओं को पीये जा।


ज़ीते जी हजारों मौत न मर,

मिला है जो जीवन कुछ तो कर,

यूँ ही किसी की जय जय कार नहीं होती,

सपनों में रंग भरे जा,

ज़िन्दगी को जिए जा,

आंसुओं को पीये जा।


विषाद की घोर निशां को चिर,

हर्ष का सूर्य जगमगायेगा,

तू होंसला तो कर तेरा मन,

असीम शक्ति से भर जायेगा,

पंख फैला औ उडान भरे जा,

ज़िन्दगी को जिए जा,

आंसुओं को पीये जा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational