STORYMIRROR

Pankaj Prabhat

Drama Romance Others

4  

Pankaj Prabhat

Drama Romance Others

जीवन भर ढूँढा जिसको.....

जीवन भर ढूँढा जिसको.....

1 min
257

जीवन भर, ढूँढा जिसको, तुझमें मुझको वो प्यार मिला,

साथ निभाये सु:ख-दुःख में, तुझमें मुझको, वो यार मिला।

जीवन भर, ढूँढा जिसको…..


सिर्फ तेरा चेहरा आँखों में, बस तेरा जलवा अब दिल में है,

तेरी बातें हर बातों में, बस तेरा चर्चा मेरी हर महफ़िल में है।

मिलती बिछड़ती दुनिया में, तुझमें मुझको, मेरा संसार मिला।

साथ निभाये सु:ख-दुःख में, तुझमें मुझको वो यार मिला।

जीवन भर, ढूँढा जिसको…..


इस दुनिया की रीत की खातिर, मैंने तुझसे बात निभाई थी,

एक चोट जिगर का भरने को, मैंने तुझसे आंख मिलाई थी।

उस चाहत के दोराहे पर, तुझमें मुझको, एक गमखार मिला।

साथ निभाये सु:ख-दुःख में, तुझमें मुझको, वो यार मिला।

जीवन भर, ढूँढा जिसको…..


अब तुझसे अलग इस दुनिया में, मेरा फसाना कोई नहीं,

तेरी बाँहों के घेरे के सिवा, अब मेरा ठिकाना कोई नहीं।

तरसा किये जिस सुकून को हम, तुझ में मुझको, सौ बार मिला।

साथ निभाये सु:ख-दुःख में, तुझमें मुझको, वो यार मिला।

जीवन भर, ढूँढा जिसको…..


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama