STORYMIRROR

Pankaj kumar Samal

Drama Inspirational Tragedy

4.7  

Pankaj kumar Samal

Drama Inspirational Tragedy

जीना इसी का नाम है

जीना इसी का नाम है

1 min
1.2K


सफलता ऐसी एक चीज है

जो अच्छे भले को बनाती मरीज है‌।

बनाती भूखा प्यासा लालची

छीनती नींद, चैन और सुख है।



छुड़वाती सारी अच्छी भली आदतों को

और बस भगाती दौड़ाती तड़पाती है ।

छीन लेती हर उस पल को

जो कभी हसीन हो सकता था।


पर दब गए इसी के बोझ के नीचे

और ऊठ ना पाए कभी यही तो सच है।

खो गये कहाँ व दीन यादों में

जो कभी हकीकत हुआ करती थी।


समय तो बहता है बहता रहेगा

जो चला गया वो वापस ना आएगा

पर जो आने वाला है

उसमें रंग भर सकते हैं।


सफलता के साथ जीने का

तरीका ढूंढ सकते हैं

और कोशिश करना है कि

फिर से कुछ दब ना जाए।


क्यूँकि यही दुनिया की रीत

और जीना इसी का नाम है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Pankaj kumar Samal

Similar hindi poem from Drama