जहां तू वहाँ मैं हूँ
जहां तू वहाँ मैं हूँ
जहां तू वहाँ मैं हूँ …
तू और मैं अलग कहाँ …
कमियाँ सबमें संभव है ..
बस …
ये जान लिया मैंने …
ना कोशिश की समझने की …
कुछ तो ख़ास बात रही होगी उसमें …..
कमज़ोरीया सब में हैं पर ….
जिसको यूँ बदनाम किया …
कुछ रुतबा या नाम होगा उसका …
बस यही समझाने को तुम प्रभु आए इस धरा पे …
जन्म से ले कर अंत तक हर रूप को जिया तुम ने ….
सुख को भी महसूस किया …
दुःख को भी झेला …
सुख दुःख तो धूप छाँव है …
इस एहसास को जिया …
तब जा के समझाया …
मैं नादान…. @यशवी
समझ ना पायी इसे
इंसान जो ठहरे …..
एक तस्सली दी मन को
क्यूँकि ……
तू भगवान है …….मैं इंसान हूँ
बस दिल में इसी सच का सुकून रखा ….
नादान हूँ मैं इस झूठे वहम का मान रखा …
आज ये एहसास हुआ …
तू ही तो समाया सब में …
आत्मा के बिना शरीर क्या …
आत्मा ही ….परमात्मा है
बुरा हूँ मैं ….. तो अच्छा भी
क्यूँकि …..
तू और मैं …..अलग कहाँ।
