जाग माँ तू
जाग माँ तू
जय जय जय जननी
जय जय जय जन्मदायिनी
जग की पुकार सुन जाग माँ तू
जाग माँ तू जाग माँ तू
हमको सम्भाल ले आज माँ तू
जीवन कठिन है दुःख हे बड़े
तेरे ही आसरे हम सब खड़े
बरसा दे प्यार की धार माँ तू
हमको संभाल ले आज माँ तू
अज्ञानी हम है मूर्ख तेरे
दर्शन करे हम केसे तेरे
दो पल हमें भी निहार माँ तू
हमको सम्भाल ले आज माँ तू
माया है ये छलती जाए हमें
कुछ ना दिखाई देता हमें
जीवन हमारा संवार माँ तू
हमको सम्भाल ले आज माँ तू।
