नववर्षमंगलमय हो
नववर्षमंगलमय हो
1 min
179
नव संवत्सर मंगलमय हो
शुभ चैत्रमास शुभ प्रतिपाद
श्री राम जन्म पावन दिवस
ख़ुशियाँ लाए अपार
नूतन विलास भरे नववर्ष जीवन में
मातु जग जननी से करती हूँ प्रार्थना
कटुता कलेश मिटे करती हूँ कामना
ढेरों ख़ुशियाँ लिये आया नूतन वर्ष
मेरी मंगलकामना नित नव बाढे़ हर्ष
नवरात्र के पर्व पर मां कृपा कीजिए
फैली हुई महामारी को मां दूर कीजिए
दुनिया है परेशान इस महामारी से
मां दुर्गा पूरे विश्व का कल्याण कीजिए!
