STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Thriller

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Thriller

इश्क ओर जिंदगी

इश्क ओर जिंदगी

1 min
10

दिल ऐसी चीज है यारों,

जो बाजार में मिलता नहीं,

जब किसी का दिल टूट जाये तो,

वह इंसान कहीं का रहता नहीं।


इश्क कब किसी से हो जाये,

उसका अंदाजा रहता नहीं,

ये एक ऐसा घर है मेरे यारों,

जिसका कोई दरवाजा होता नहीं।


इश्क ऐसा रोग है मेरे यारों,

जिसका कोई इलाज होता नहीं,

इश्क में नाकामयाब होने वाला,

जीवन में चैन से जी सकता नहीं।


कोई ऐसा इंसान नहीं है मेरे यारों,

जो हुस्न का दीवाना हुआ नहीं,

हुस्न में जो डुब जाता है "मुरली"

वो बाहर आने का नाम लेता नहीं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance