STORYMIRROR

Archana Verma

Romance

4  

Archana Verma

Romance

इश्क का राज़ीनामा

इश्क का राज़ीनामा

1 min
326

काश इश्क करने से पहले भी

एक राजीनामा ज़रूरी हो जाये

जो कोई तोड़े तो हो ऐसा जुर्माना

जो सबकी जेबों पर भरी हो जाये


फिर देखो बेवज़ह दिल न फिसला करेंगे

इश्क की गलियों से बच- बच निकला करेंगे

वो ही पड़ेगा इसके चक्करों में,

जो सारी शर्तों को राज़ी हो जाये


कोई मनचला किसी कॉलेज के बाहर न दिखेगा

कोई दिल बहलाने को कुछ यूं ही न कहेगा

जिसे निभाना उसकी हैसियत से बाहर हो जाये


भटके है जो बच्चे छोटी सी उम्र में

दूध के दांत टूटे नहीं ,चल दिए इश्क की डगर में

18 की उम्र के नीचे सबकी अर्जी खारिज़ हो जाये


जानती हूँ ऐसा हो न पायेगा

पर इस से बहुत लोगो का जीवन सुधर जायेगा

इश्क बहुत कीमती है कही यूं ही सस्ता न हो जाये


काश एक ऐसा सुझाव जन हित में जारी हो जाये

काश इश्क करने से पहले भी एक राजीनामा ज़रूरी हो जाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance