STORYMIRROR

VanyA V@idehi

Tragedy

4  

VanyA V@idehi

Tragedy

इस जहाँ में कोई तो होगा

इस जहाँ में कोई तो होगा

1 min
12

इस जहाँ में कोई तो होगा

जिसका दिल किसी से 

दिल लगाना चाहता होगा।


जो प्रेमी तो होगा पर किसी को

अपने हृदय की गहराइयों में 

सदा अपनाना चाहता होगा।


 इस जहाँ में कोई तो होगा 

जो भावुक होगा पर भावनाओं में 

बहना ज़रूर चाहता होगा।


जो रिश्तों में हो ना हो पर 

हर किसी से अपना कोई रिश्ता 

निभाना ज़रूर चाहता होगा।


इस जहाँ में कोई तो होगा

दर्द होने के बावजूद भी आंसू 

बहाना नहीं चाहता होगा !


इस जहाँ में ऐसा कोई तो होगा

जो प्रेमी होकर भी आपस में 

सिर्फ़ तन्हाई पसन्द करता होगा।


इस जहाँ में कोई तो ऐसा होगा,

जो चाहता होगा सदा मुस्कराना 

पर मुस्कुरा नहीं पाता होगा।


इस जहाँ में कोई तो ऐसा होगा 

जो अपनी पसंद की ज़िन्दगी 

चाहकर भी नहीं जी पाता होगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy