इंटरनेट का रहस्यमई जंगल
इंटरनेट का रहस्यमई जंगल
आज कुछ अलग लिखने का दिल चाह रहा है
अपनी दिली बात आपको बताना चाह रहा है
इंटरनेट के इस रहस्यमई जंगल
के बारे में कुछ बताना चाह रहा है।
एक छोटे से मोबाइल इंटरनेट के साथ ने सबको अपना दीवाना कर दिया है।
बड़े बच्चे बूढ़े सब कोई मोबाइल इंटरनेट के दीवाने हो गए हैं।
सोशल स्टेटस की दुनिया में इतने खो गए हैं।
सोशल मीडिया में अपने आप को स्थापित करने जा रहे हैं।
घर के रिश्ते जायें भाड़ में
हम तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।
जो ऑफलाइन रहेगा इंटरनेट फोन का उपयोग नहीं करेगा
उसको हम जून वाणी कहेंगे।
क्योंकि वह इंटरनेट के रहस्यमई जंगल में खो नहीं गया है।
अभी भी पुराने रिश्तेदिल से लगाए बैठा है।
वह नहीं जानता दुनिया कितनी आगे बढ़ चुकी है।
अपने रिश्तों की जगह आभासी रिश्तो में अपनी दुनिया ढूंढ रही है।
इस कदर समय सबका बर्बाद कर रही है।
कभी-कभी तो बिना कारण ही खाली मोबाइल देखते हुए लोगों से जरूरी बात कहने के लिए भी घर वालों को टाइम निकालने कहना पड़ता है।
मगर कोई भी इससे नहीं अछूता जब इस मोबाइल से टाइम मिलेगा तभी तो टाइम निकालेंगे।
आजकल सब कुछ इस पर ही है ।
ऑनलाइन सब मिलता है तो क्यों हम अपना सिर फोड़ेंगे। आपको जो चाहिए वह ऑनलाइन पढ़ लो सबका हल निकल जाएगा।
यह रहस्यमई जंगल की दुनिया बहुत ही भाती है सबको।
है यह आभासी दुनिया पर बड़ी प्यारी है यह दुनिया।
अपनों से तोड़ कर विश्व से जोड़ने वाली यह दुनिया।
इस रहस्यमई जंगल की ही देन है।
फायदे नुकसान दोनों ही हर चीज के होते हैं।
हम आज आपसे जुड़े हैं इसी के कारण इस रहस्यमई जंगल के हम भी एक राही हैं जो अपनी राह ढूंढ रहे हैं।
और अपनी मंजिल को बढ़ रहे हैं।
सीमित समय से करते हम इसका उपयोग अपने और अपनों के लिए समय निकालते हैं।
इसीलिए कहती है विमला
हम इस रहस्यमई जंगल के अंदर राह नहीं भूले हैं
और चाहते हैं आपको भी राह दिखाना।
भले कितना ही इसका उपयोग करो अपने आप को ना भूलो, अपनों को ना भूलो।
अपने स्वास्थ्य का भी तुम रखो ध्यान और इसका भी उपयोग कर लो
सोशल मीडिया पर रहना बहुत अच्छा है।
मगर साथ में अपनी सोशल लाइफ को बनाना भी बहुत अच्छा है।
जो बात अच्छी लगे तो आप अपना लो, नहीं तो ऐसे ही कहते रहते हैं का कर भूल जाओ।
और इंटरनेट के जंगल में खो जाओ।