इन्द्रधनुष
इन्द्रधनुष
इन्द्रधनुष सा बचपन
सात से भी कहीं अधिक
रंग बिखेरता है
लेकिन कम होते रहते हैं
रंग इसके
दुनिया के रंग देखकर
छिन जाता है
सबसे पहले
रंग मासूमियत का
फिर छिनता है
रंग सच्ची हंसी का
और फिर धीरे-धीरे
आँसू का रंग भी हो जाता है
घड़ियाली
रंग खत्म होते जाते हैं
रंग बदलते हैं खुदको
कहीं फिर चढ़ता है
रंग मोहब्बत का
कहीं फिर बढ़ता है
रंग ममता का
इंसान हो जाता है
थोड़ा और रंगीन
फिर उतरता है
हर रंग
कम होता जाता है
अपने अंत तक
इंसान हो जाता है
बेरंग
विलीन होने को
रंगहीन दुनिया में!
