STORYMIRROR

इक लड़की

इक लड़की

1 min
317


इश्क़ हमसे निभाने वाली लड़की

बातों-बातों में रूठ जाने वाली लड़की

स्वभाव से यू तो कड़क है मगर

मेरे छूने पर शर्माने वाली लड़की

अकेलेपन में तो आँसू बहाती है

पर मुझे देख मुस्कुराने वाली लड़की

चूमती रहती है मुझे गालों पर

मैं जो चुमुं तो घबराने वाली लड़की

यू तो कुछ बताती नहीं मुझे मगर

रोते रोते मुझसे लिपट जाने वाली लड़की


मदहोश रहता हूँ उसके आने से

कि आंखों से मुझे पिलाने वाली लड़की

तकरार हो जाती है मेरी भी उससे पर

गुस्सा कर मुझे मनाने वाली लड़की

ना मानूं अगर कभी मैं उसकी बात

तो खुद की कसम दिलाने वाली लड़की

अगर कह दे मुझको आवारा कोई तो

मुझे पर हक जताने वाली लड़की

यू तो सब पराए हैं यहाँ मुझसे

पर 'पंवार' को अपना बताने वाली लड़की


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance