STORYMIRROR

Prem Kumar Shaw

Romance

4  

Prem Kumar Shaw

Romance

हृदय

हृदय

1 min
421

तुम्हारे आने के पहले भी

एक हृदय था

वह सिर्फ एक मांस का टुकड़ा था

जो नित्य शारीरिक कार्य में लीन रहता था

और मेरे जीवन को सुचारू रूप से चलाता था।


तुम्हारे आने के बाद भी

एक हृदय है 

जो इन कार्यों के अतिरिक्त भी 

कुछ करता है

जो इससे पहले नहीं करता था।

यह हर रोज 

तुमसे बातें करता है

तुमसे रुष्ट होता है

उदास भी होता है

और रोता भी है

जब कभी तुमसे बात नहीं हो पाती ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance