STORYMIRROR

Pankaj Prabhat

Inspirational Others

4  

Pankaj Prabhat

Inspirational Others

होली

होली

1 min
275

 हर तरफ रंग है, रवानी है, 

रंग से भीगी हर कहानी है,

धड़कनों का मिजाज मस्ती है,

मौज़ में डूबी हर एक हस्ती है,

हाथ में ले कर रंग के मेले,

आज दिल दुश्मनों से भी खेले, की...

होली दिलों के मिलने का नाम है…..


सुलझते हैं रिश्तों से, उलझन के धागे,

खुशियों की डोरी से, दो दिल को बाँधे

रंगों से मिट जाते हैं, दाग सब दिलों के,

दिल में सोए हुए, प्यार फिर जागे, की….

ये रिश्तों से रिश्ते जोड़ने का नाम है,

होली दिलों के मिलने का नाम है….


रंगों से आओ हम, कुछ न कुछ सीखें,

अपना-पराया भूलें, भेद-भाव सब त्यागें,

माफ करें औरों को, फिर खुद में भी झाँके,

एक रंग में दिलों को, समन्वय ही बाँटें, की…..

ये मिल कर औरों में, मिल जाने का नाम है,

होली दिलों के मिलने का नाम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational