STORYMIRROR

Vinay Kumar

Drama

4  

Vinay Kumar

Drama

होली नेता संग

होली नेता संग

1 min
354

खेलें सब मिलकर चलो,

होली नेता संग।

पोतें इनके मुँह पर,

पकड़-पकड़ कर रंग।



जोगीरा सारा रा रा रा.....


जनता बैठी ताक में,

लेकर हाथ गुलाल।

छोड़ेंगे न अब तुमको,

बीते पांचों साल।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


केजरी के दुकान में,

मुफ्त मिले सब माल।

मनोज तिवारी बैठ कर,

नोंचे अपने बाल।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


मैडम राहुल से कहे,

बेटा कर लो ब्याह।

पीएम बनने के सभी,

बंद हो चुके राह।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


अखिलेश बुआ से कहे,

भूल पुरानी बात।

दिखाएं दोनों मिलकर,

योगी को औकात।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


लालू बैठा जेल में,

सोचे हैं चुपचाप।

भाजपा के साबुन से,

कैसे धोएं पाप।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


एक हाथ में ले हरा,

दूजे भगवा रंग।

चालू बड़े नितीश हैं,

दोनों रखते संग।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


ममता दी ललकारती,

ले पिचकारी हाथ।

भगवा रंग ले निकले,

मोदी-योगी साथ।


जोगीरा सारा रा रा रा.....


दर-दर ईमरान फिरे,

लिए कटोरा हाथ।

पंगा लेना छोड़ दो,

तुम भारत के साथ ।


जोगीरा सारा रा रा रा.....।


मोदी जी अरु ट्रम्प में,

डील हुई है खास ।

वोट बैंक के खेल में,

इक दूजे से आस ।।


जोगीरा सारा रा रा रा......।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama