STORYMIRROR

Masum Modasvi

Romance

3  

Masum Modasvi

Romance

हो गये।

हो गये।

1 min
13.5K


आप जबसे मेरे महेरबां हो गये,

दिल के ज़ज्बे बड़े शादमां हो गये।

जिंदगी जिन की यादों में जीने लगी,

उनसे मिलने के अरमां जवां हो गये।

अब ये सारा सफर साथ चलता रहे,

बनके हमराह मेरे रहेनुमां हो गये।

आस बढ़ती रही चाह पलती रही,

तुम हमारे करम आशना हो गये।

उनको सोचा सदा उनको चाहा सदा 

ख्वाब पोशीदा सारे अयां हो गये।

इस कदर प्यार उनका मचलता रहा

वो युं दिल में बसे जानेजां हो गये।

ऐसा देखो सहारा मिला आज मासूम

सब दबे दिल के जज्बे बयां हो गये ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance