STORYMIRROR

Masum Modasvi

Romance

2  

Masum Modasvi

Romance

दिखाया देख लो।

दिखाया देख लो।

1 min
14.3K


चश्म ने जादू जगाया देख लो,

हुस्न ने जलवा दिखाया देख लो।


याद बन के ख़्वाब में छाये रहे,

ऐसे ही हमको लुभाया देख लो।


हरकतों ने कर दिया तन्हा हमें,

हसरतों ने ग़म बढ़ाया देख लो।


खुद की जानिब कभी देखा नहीं,

आईना हमको दिखाया देख लो।


वैसे वो डाले रहे मुँह पर नक़ाब,

बज्म का अरमां जगाया देख लो।


जिंदगी की तल्खियों के वार ने,

खून के आँसू रुलाया देख लो।


किस कदर मासूम बढ़ाई दूरियां,

फ़ासला कितना बढ़ाया देख लो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance