STORYMIRROR

Preet Wadhwani

Inspirational

3  

Preet Wadhwani

Inspirational

हमारा भारत देश महान

हमारा भारत देश महान

1 min
266


देखो हमें, पहचानो हमें,हम उसी भारत से है जिसके होठों पर गंगा और हाथ में तिरंगा है...

वह भारत जो कभी वन्दे मातरम है तो कभी पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, द्रविड़, उत्कल, बंगा कहलाता है...

हम उसी भारत से है जहाँ भगवान राम, गौतम और कृष्ण जैसे देवी- देवता रहे हैं...

जहाँ गाँधी, भगत सिंह और सुुभाष चंद्र जैसे योद्धा रहे हैं जिन्होंने बहादुरी और बलिदान से अंग्रेज़ो को मार भगाया...

हम उसी भारत से हैं जहाँ के जाबाज़ सिपाहियों ने अपनी धरती माँ की सुरक्षा के लिए बड़े से बड़े दुश्मनो को हराया है और अपने आप को धरती माँ पर समर्पित किया है...

हम उसी भारत से हैं जहाँ बच्चो से बड़ो तक, हिन्दू से मुस्लमान तक सब एक साथ गर्व से तिरंगे को लहराते है, जन गण मन गाते हैं और भारत माता की जय बोलते हैं...


आज हम "इस महान देश हिंदुस्तान" के लोग प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम इंसानियत और शांति का दिया जलाएंगे और इस अँधेरी दुनिया में सवेरा लाकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे तभी तो हम सच्चे इंसान और सच्चे हिंदुस्तानी कहलायेंगे। 




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational