STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

“ हम सब मिलकर साथ चलें “

“ हम सब मिलकर साथ चलें “

1 min
220

तुम्हारे साथ मिल के

एक छोटा आशियाँ बनाएंगे

रहेंगे प्यार से हम सब 

नई दुनिया बसायेंगे !!


यहाँ मंदिर प्रेम का होगा

यहाँ सब की मूर्तियाँ होंगी  

कभी तकरार न होगा

कवायत सब धर्म की होगी !!


हम मिल के ईद -दीवाली

धूम -धाम से मनाएंगे

सब मानव एक जैसे हैं

मानवता का धर्म निभाएंगे !!


हवा भी बहती है एक सी

गगन भी एक जैसा है बना

हमारे खून का भी रंग एक हैं

रूप भी एक जैसा है बना !!


किसी के कहने में भला

लड़ाई हम क्यों करें ?

अपने लोगों के बीच में

नफरत हम क्यों भरें ?


आपस में जो हम लड़ते रहेंगे

कमजोरियों सब जान जाएंगे

हमारी एकता के नब्ज

को दुश्मन पहचान जाएंगे !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational