STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Crime Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Crime Inspirational

हल्दीघाटी युद्ध

हल्दीघाटी युद्ध

1 min
430

भारत की भूमि पर युद्ध हुए कई विशाल

जहाँ खो दिए कई माताओं ने अपने लाल

हल्दी घाटी का युद्ध जिसने रचा इतिहास

मेवाड़ और मुग़ल में जाने किसकी हुई हार

हल्दीघाटी युद्ध का चलो जाने हम इतिहास


महाराणा और अकबर बीच युद्ध घमासान

झोंक दिया युद्ध में  आन- बान और शान

महाराणा को भील जाति का मिला सहयोग

अकबर के भाग में  ना था जीत का योग

हल्दीघाटी युद्ध का चलो जाने हम इतिहास


जहाँ असंख्य शूरवीरों ने वीरगति पाई थी

घोड़े चेतक ने स्वामी के लिए जान गवाई थी

भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण युद्ध जिसमें

महाराणा ने अपनी अप्रतिम वीरता दिखाई थी

हल्दीघाटी युद्ध का चलो जाने हम इतिहास


महाराणा प्रताप ने बल मैदान में दिखाया था

भयंकर युद्ध के लिए रणनीतियों को बनाया

युद्ध में राजपूत सेना मुगलों पर बरस पड़ी

उसने अपनी रणनीति को सफल बनाया था

हल्दीघाटी युद्ध का चलो जाने हम इतिहास


मातृभूमि के खातिर, जंगल में कई साल गुजारे

गूंज उठी थी हल्दीघाटी, हर इंसान थर्राया था,

घोड़े चेतक पर चढ़कर महाराणा ने ललकारा

सामने उनके दुश्मनों ने नाकों चने चबाया था

हल्दीघाटी युद्ध का  चलो जाने हम इतिहास


इस धरती पर जाने कितने सिर कट गए थे

ना जाने कितनों ने अपना रक्त बहाया था

 सर कट गए रक्त की नदियाँ बह गई थी

कितना भयावह दृश्य जिन्होंने ये मंजर देखा

हल्दीघाटी युद्ध का चलो जाने हम इतिहास


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract