STORYMIRROR

Nutan Garg

Inspirational

4  

Nutan Garg

Inspirational

हिंदुस्तान की शान

हिंदुस्तान की शान

1 min
404

सबसे प्यारी, सबसे न्यारी मेरी भाषा,

पढ़ने में सुंदर, लिखने में भी सुंदर,

कहते हैं जिसको 'राष्टृभाषा'।


हिंदुस्तान की शान, देती सबको ज्ञान,

जिसके गले में मोती और हीरे की माला,

मोती यानी स्वर‌, हीरे‌ यानी मात्राएं जड़ित।


इसमें व्यंजन के सुंदर मनके पिरो,

माला को बनाया ज्ञान का भंडार,

सुसंगठित शब्दों से बना वाक्य सुंदर।


पढ़कर इसको बने कई विद्वान पंडित,

महाभारत और रामायण ने रचा इतिहास,

जो आज भी है मेरे प्यारे भारत की शान।


ऐसी शान-मान कहीं और देखी आपने,

मोती, हीरे, मनके से जड़ित हार पहन,

हिन्दी बन गई सशक्त नारी हिंदुस्तान की।


सबसे प्यारी, सबसे न्यारी मेरी भाषा....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational