STORYMIRROR

Nutan Garg

Inspirational

3  

Nutan Garg

Inspirational

भारत का भविष्य

भारत का भविष्य

1 min
461

हर बच्चा होता होनहार,

अगर मिल सके उसको,

समुचित शिक्षा, मार्गदर्शन,

माहौल, और प्रोत्साहन।

 

जो मिलता है उसे परिवार,

विद्यालय, समाज़ और देश से,

अगर दे सके हम उसे सही

मार्गदर्शन,

वो बना पाए नित नई पहचान।

 

आप पहले यह जानो अच्छे से,

आज के बच्चे कल भारत के

निर्माता हैं,

हम करेंगे जिस तरह से तैयार

उन्हें,

वैसै ही वो देंगे भारत का

भविष्य हमें।

 

आओ आगे बढ़कर काम करें,

बच्चों के मन में विश्राम करें,

प्रतिभाओं को विकसित करें,

भारत के भविष्य का निर्माण करें।

 

जय हिंद जय भारत

 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational