STORYMIRROR

Sundar lal Dadsena madhur

Inspirational

3  

Sundar lal Dadsena madhur

Inspirational

हिंदी की महत्ता

हिंदी की महत्ता

1 min
83

देश को एकता के सूत्र में बांधे हिंदी।

भारत के भाल की सुंदर सी सजी बिंदी।

हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं।

राष्ट्र का गौरव गान है हमारी हिंदी।1।


दिलों को जोड़े ऐसी सरल भाषा है हिंदी।

हर हिंदुस्तानी की गर्व की अभिलाषा भाषा है हिंदी।

इतना होते हुए भी ये कैसी विडंबना मधुर।

बहुसंख्यक बोले फिर भी संयुक्त राष्ट्रभाषा है हिंदी।2।


हिन्द का अभिमान, स्वाभिमान है हिंदी।

हिन्द का गर्व,पहचान, सम्मान है हिंदी।

हिंदी केवल भाषा ही नहीं हिन्द की।

भावों की अभिव्यक्ति का ज्ञान है हिंदी।3।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational