सच्चा शिक्षक
सच्चा शिक्षक
*सच्चा शिक्षक*
जिनसे मिलकर समस्या आधी, मनोबल दोगुना हो जाए।
समझ जाना इस दुनिया में, सच्चा शिक्षक वही कहलाए।।
अज्ञानों के घने तमस में, जो ज्ञान-दीप ज्योति जलाता है।
भटके पथ के हर राही को, सत्य मार्ग का ज्ञान कराता है।
गिरने वालों को संभाल कर, फिर से चलना जो सिखलाए।
समझ जाना इस दुनिया में, सच्चा शिक्षक वही कहलाए।1।
मन के कोरे कागज़ पर वह, स्वर्णिम अक्षर लिख जाता।
सपनों को आकार देकर, नभ में ऊँचा उड़ना सिखाता।
संघर्षों की कठिन राहों में, साहस बनकर साथ निभाए।
समझ जाना इस दुनिया में, सच्चा शिक्षक वही कहलाए।2।
केवल पाठ नहीं पढ़ाता, मन में संस्कारों का बीज बोता।
अनगढ़ मिट्टी को आकार देकर, सुंदर प्रतिमा वह बनाता।
अंधियारे में आशा बनकर, एक नए सुबह का गीत सुनाए।
समझ जाना इस दुनिया में, सच्चा शिक्षक वही कहलाए।3।
*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
ईमेल- sldmadhur13@gmail.com
