STORYMIRROR

D Avinasi

Inspirational Others

4  

D Avinasi

Inspirational Others

हिन्दी के उत्थान हेतु

हिन्दी के उत्थान हेतु

1 min
368

हिन्दी के उत्थान हेतु अब सत्य नीति अपनाना होगा।

बाधाओं से ही घिरी हों, उनको दूर हटाना होगा।।

ज्यादा तर हिन्दी भाषी ही, तजते ध्यान न देते।

शहरी बनने की ख्वाहिश से, अंग्रेज़ी चुन लेते।।

वे अपने में गर्व करें कि, विकसित कहलाना होगा।

हिंदी के उत्थान...1

हिन्दी दिवस मनाने भर से, क्या उत्थान हो जायेगा।

कथनी करनी के अंतर से कुछ भी ना हो पायेगा।।

जान रहे होते हैं सब पर सबको ध्यान दिलाना होगा।

हिन्दी के उत्थान...2

हिन्दी भाषा सरल है सबसे, सब ये जान रहे होते।

स्वार्थों के कारण बस भूले व्यर्थ समय को ही खोते।।

अड़चन कैसी भी आ जाए, निराकरण कराना होगा।

हिंदी के उत्थान...3

निस्वार्थ भाव से सब अपनाएं, हिन्दी माध्यम से बच्चे पढ़ें।

धनवान गरीब को एक तरह, सुविधाएं होये तभी बढ़े।।

तब निहित हो हिंदी का उद्धार, एक जुटता करवाना होगा।

हिंदी के उत्थान...4

जब तक मन से ना अपनाएं, तब तक हों उत्थान नहीं।

तन मन धन से करें प्रयास, नीति नियम सब होंय सही।।

जन्म से हिंदी शब्द निकलते, सबको ध्यान कराना होगा।

हिन्दी के उत्थान...5

शिक्षा होये शोध परख अरु, वैज्ञानिक विधियां होये।

तब आयें परिणाम सार्थक, थोथे ना बोझा ढोए।।

अविनाशी हिन्दी अपनाएं, करना नहीं बहाना होगा।

हिंदी के उत्थान...6



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational