STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Inspirational

3  

Kanchan Prabha

Inspirational

हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस

1 min
210

भारत माँ के अनमोल रतन

सबसे प्यारा अपना वतन

देश पर मिटने की अभिलाषा 

हिन्दी हमारी मातृभाषा


हिन्दी में छुपा संस्कार

मात पिता का इसमें प्यार

हिन्दी लेखन की गहराई

हिन्दी साहित्य की परछाईं


हिन्दी के हुये कवि महान

हिन्दी में भरपूर है ज्ञान

जीवन के क्या तौर तरीके

हिन्दी में हम ये सब सीखें


हिन्दी से वर्तमान खड़ा

जग में इसका नाम बड़ा 

हिन्दी में छिपी हुई भावना

हिन्दी दिवस की शुभकामना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational