STORYMIRROR

Vinod Kumar Mishra

Inspirational

3  

Vinod Kumar Mishra

Inspirational

हिंदी भाषा

हिंदी भाषा

1 min
421

सितम्बर चौदह को गले लगाकर

हिंदवासियों मिलजुलकर गाओ

जगत में न्यारी भाव में प्यारी

हिंदी भाषा का मान बढ़ाओ।


लहरा दो अरु फहरा दो नभ में

हिय से हिय का अब मिलन करा दो

जिसकी तुलना जगती कर न सके

ऐसी भाषा का सम्मान बढ़ा दो।


शब्दकोश सर्वोपरि जिसकी लिपि है

'देवनागरी' जन उर की भाषा

उन्नीस सौ उन्चास में भारत की

राजदुलारी बनी राज भाषा।


समय पुकार रहा है जन-जन को

अतिशीघ्र बनाओ राष्ट्रीय भाषा

वसुधैव कुटुम्बकम सुनिश्चित होगा

जब हिंदी बनेगी विश्व की भाषा।


'वीनू' महिमा जिसकी गाता वह

संप्रेषण की है अनुपम भाषा

हिंदवासियों अब जहाँ भी जाना

गर्व से फैलाना हिंदी भाषा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational