STORYMIRROR

Vinod Kumar Mishra

Others

3  

Vinod Kumar Mishra

Others

निंदिया रानी

निंदिया रानी

1 min
189

जीवन की इस भागदौड़ में

निंदिया रानी उपकार तेरा

नहीं मैं कहता निशिवासर

सुंदर सेज सजा हो मेरा।


जब आये तू ऐसे आये

राज हो तन-मन पर तेरा

नहीं चाहिए दूजा कोई

बस वास रहे तेरा-मेरा।


नहीं माँगता ख़्वाब खजाना

एकांत में साथ हो बस तेरा

रम जाऊँ इस कदर मैं तुझ में

खो जाये दर्द सकल मेरा।


'वीनू' जीवन की अभिलाषा

रात्रि रहे संग अंक तेरा

उषाकाल में पास न रुकना

जिससे मन चैतन्य रहे मेरा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन