हीरो
हीरो
देशभक्त भारत का प्यारा,
मोदी वो कहलाता है
विश्व दुलारा,सबसे न्यारा,
मोदी वो कहलाता है।।
सुनो सुनाएँ, देश हमारा,
भारत-हिन्दुस्तान है
हम भारत के वीर सिपाही,
भारत अपनी शान है,
छप्पन इंची सीना भी,
मोदी ही दिखलाता है।।
विश्व झुका है अपने आगे,
नई बनी पहचान है
भारत को गरीब न समझो,
भारत अब धनवान है
अर्थ व्यवस्था में सुधार कर,
नीति हमें सिखलाता है।।
‘धन-जन’ की योजना से उसने,
किया सशक्त ग़रीबों को
‘अग्निवीर’ और ‘ अग्निपथ’ से,
राह दिखाई वीरों को
निर्धन और धनवान में अब कोई,
फ़र्क़ न हो सिखलाता है।।
भारत का सम्मान बढ़ा है,
भारत का अभियान नया है
एक देश क़ानून एक हो,
यूँ तलाक़ को दूर किया है
संविधान संशोधन कर के,
नया क्षितिज दिखलाया है।।
नमन है करता भारत मॉं को,
गाथा गाता भारत की
आठ पहर भारत की चिंता,
खबर नहीं रखता खुद की
स्वच्छ, स्वस्थ,स्वनिर्भर हों,
संबल भी देता जाता है।।
देश रुके ना,देश झुके ना,अब
‘ उदार ‘ बढ़ते जाएँ
विश्व-ऐक्य भारत का सपना,
शिखर सुपथ चलते जाएँ
विश्व गुरू भारत बन जाए,
निज संस्कृति अपनाता है।।