STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Inspirational Others

3  

संदीप सिंधवाल

Inspirational Others

हग डे - एक प्रेम आलिंगन

हग डे - एक प्रेम आलिंगन

1 min
323


आलिंगन दो जिस्मों को जोड़ता

आवेश भर देता है विश्वास का

सीने में तरंग से सुकून भर देता

सीमा नहीं प्रेम के एहसास का।


ये आलिंगन दुख भुला देता है

गिले शिकवे सब मिटा देता है

प्रेम का क्षण में धनी बना देता

दिलों की बढ़ी दूरी मिटा देता।


उस पल की कोई कीमत नहीं

प्रेम हो जब बाहों के आगोश में 

वासना रहित निश्छल जज़्बात

सदा ही रहते है अपने होश में।


दूरियाँ जानती दिलों की बेचैनी

जब खयालों से आह निकलती

गले लग प्रेम रो देता बच्चा सा

आपबीती सब सिसकी बांचती।


करो जब तुम किसी से ऐसा प्रेम

आनंद मिलेगा उस आलिंगन का

मन के द्वेष सब मिट जाते रहेंगे

वर्चस्व बना रहेगा प्रेम तालिम का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational