हे भारत के वीर जवानों..
हे भारत के वीर जवानों..
हे भारत के वीर जवानों,
उठो और ह्रदय से जागो,
छल दम्भ द्वेष पाखण्ड झूठ,
देश में फैला उसे मिटा दो।
कहीं आतंक हबीब बना है,
कहीं जाति का पीर बना है,
हे वीर जवानों देश संभालो,
धर्म आज मानव ने छला है।
लौह जवानी समर्पित करो,
देश की आन और शान बनो,
देखो कर्ता ने कर्म छला है,
हे वीरों खुद को अर्पित करो।