STORYMIRROR

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Inspirational

4  

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Inspirational

चैन तोड़ो

चैन तोड़ो

1 min
326

Prompt-10

कोरोना की चैन को हटाना पड़ेगा 

जीवन है अनमोल बचाना पड़ेगा

हिम्मत से सबको जगाते रहेंगे

आशा के दीपक जलाते रहेंगे


मिलके लड़ेंगे हम इस वबा से

हौसले हमारे होंगे जवां से

भरेगा फिर दामन खुशियों से सबका 

सभी को ये हिम्मत दिखाना पड़ेगा 


बिना मास्क निकले न कोई भी घर से 

गुज़ारिश यही है हमारी तो सबसे

साबुन से हाथों को धोते रहेगे 

सैनिटाइज भी हम होते रहेंगे

ये कसम सबको मिलकर खाना पड़ेगा


दो गज की दूरी हैं मजबूरी 

 लेकिन ज़रूरी है सामाजिक दूरी  

नियमों का पालन मिलकर करेंगे

ज़ालीम कोरोना से हम ना डरेंगे

सावधानी से जीवन चलाना पड़ेगा


खुशबू हवाओं में फिर से घुलेगी 

दुनिया में फिर से प्रीत बढ़ेगी

चर्चे मोहब्बत के फिर से सुनेंगे

मिलकर के फिर से सपने बुनेगे 

 एक दूजे का साथ निभाना पड़ेगा


आएंगे फिर से दिन वो सुहाने लगते हैं

जो अभी बीते ज़माने

खुशियों के फिर से फूल खिलेंगे

बिछड़े हुए साथी फिर से मिलेंगे

रूठे हुओ को मानना पड़ेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational