हवा के एक झोंके सी
हवा के एक झोंके सी
हवा के
एक झोंके सी
तलाश में
एक मौके की
किसी के घर का
दरवाजा खटखटाऊं
गहरी नींद में
सोया पड़ा है
उसे जगाऊं
हवा बनी रहूं तो
घर के भीतर न जाऊं
बाहर खड़ी होकर ही
मदद का हाथ
आगे बढ़ाऊं
जो पानी बन सकूं तो
घर के अंदर प्रवेश पाने में
जरा न हिचखिचाऊं
एक पल बिना गंवाये
बेधड़क अंदर घुस जाऊं
पानी की बौछार कर
घर में लगी
आग को शांत करूं
उसके गुस्से को
पी जाऊं
ऐसा करके
मैं कुछ तो अपना
फर्ज निभाऊं
जैसे ही पानी से
आग बनने लगूं
फटाफट
तेजी से
दौड़कर घर का
दरवाजा बंद करती हुई
बाहर की तरफ
सरपट
हवा की लहर सी
दौड़ जाऊं।
