STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational

4  

MALA SINGH

Inspirational

धैर्य

धैर्य

1 min
630

धैर्य गुण के होने से, 

व्यक्ति महान बन जाता है।

कितनी भी विपत्तियाँ आये, 

उनको पार कर लेता है।


धैर्यवान होने से ही, 

मन विचलित नहीं होता है।

धैर्यवान व्यक्ति ही, 

क्षमा का दानी होता है।

धैर्यवान व्यक्ति ही, 

विपक्षी पर विजय, 

हासिल कर लेता है।

धैर्य गुण के होने........ 


बुजुर्गों ने भी तो हमारे, 

यही बात को कहा हमेशा। 

सब्र का फल मीठा होता है, 

इस पर यकीन करना हमेशा।

सब्र रखने से तो मानव, 

विशेष पहचान बना लेता है।

धैर्य गुण के होने....... 


धैर्य आत्मचिंतन से आता है

ये तो मनुष्यता का गुण होता 

इसको हरदम अपनाने से, 

मानव आनन्दित रह पाता।


 धैर्यवान व्यक्ति का कभी भी, 

विवेक नष्ट नहीं होता है, 

धैर्य गुण के होने से, 

व्यक्ति महान बन जाता है।

कितनी भी विपत्तियाँ आये, 

उनको पार कर लेता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational