STORYMIRROR

Thakkar Nand

Inspirational

4  

Thakkar Nand

Inspirational

क्योंकि मुझमें भी एक जान है

क्योंकि मुझमें भी एक जान है

1 min
597

मैं भी श्वास लेती हूँ,

हर सुख दुःख को सहती हूँ,

मेरा भी मन कोमल है,

ममता का एक आंचल है,

फिर क्यों मेरा शोषण होता,

अधिकार छिनता, मान खोता,

मेरा भी स्वाभिमान है,

क्योंकि मुझमें भी एक जान है |

किसी की माँ, किसी की पत्नी,

किसी की बहन, बेटी हूँ मैं,

हरियाली किसी आंगन की,

घर की एक ज्योति हूँ मैं,

है मुझमें भी संवेदनाएं,

भावनाएँ है, संज्ञान है,

क्योंकि मुझमें भी एक जान है |


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational