तेरा इश्क भूल जाएं तो बेहतर है
तेरा इश्क भूल जाएं तो बेहतर है
1 min
406
अब तो तेरा इश्क भूल जाएं तो बेहतर है।
तू अब लौट कर ना ही आए तो बेहतर है।
ज़िन्दगी अब ज़िन्दगी ना रही मगर क्या कहें
तेरे साथ जितनी गुजारी उससे तो बेहतर है।
तुम कह गए थे खुश रहना मेरे बाद मगर
इस तरह की खुशी से तो गम बेहतर है।
मुझे छोड़ कर चुना तुमने किसी और को
चलो मान लिया तुम्हारे लिए वो बेहतर है।
बेशक रुलाती है मगर बेवफ़ा तो नही है।
तुम्हारे चले जाने से तो तुम्हारी यादें बेहतर है।
