STORYMIRROR

yash tandel

Inspirational

4  

yash tandel

Inspirational

मेरी जिंदगी

मेरी जिंदगी

1 min
207

कुछ अपने बारे में लिखना है आज

जो भी लिखूंगा होगी दिल की आवाज।


जो भी करता हूं दिल से करता हूं

जीवन में होना चाहता हूं नवाज।


काफी उतार चढ़ाव है मेरे जीवन में

जिंदगी कई बार मुझसे होती है नाराज़।


लेकिन मुझे आगे बढ़ते जाना है

और एक दिन करना है परवाज़।


लोग कितना भी बुरा भले बोले 

लेकिन मुझे पता है मैं हूं शाहबाज।


किसी के कहने पर नहीं चलता मैं

बरकरार रखता हूं अपना अंदाज़।


मां और पिता को ही मानता हूं

उनको ही रखता हूं हमेशा सरताज।


दुनिया पर कभी भरोसा नहीं करता 

क्योंकि दुनिया वैसे भी है धोखेबाज।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational